कांग्रेस–एमाले के बहिष्कार के बाद काठमांडू महानगर का नगरसभा स्थगित
काठमांडू, असार २ – काठमांडू महानगरपालिका के कार्यपालिका सदस्यों के बहिष्कार करने के बाद नगर सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है ।
रविवार को हुई कार्यपालिका की बैठक में एमाले और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया । बैठक बहिष्कार के बाद नगरसभा के १५ वें बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।
कार्यपालिका सदस्यों ने बैठक बहिष्कार करने के बाद मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) ने आगामी असार १० गते तक के लिए बैठक स्थगित होने की जानकारी दी है । रविवार की बैठक शुरु होने के साथ ही मेयर शाह ने आगामी आर्थिक वर्ष की नीति तथा कार्यक्रम के बारे में बोलने के लिए ५ मिनट का समय दिया गया । इसके साथ ही कार्यपालिका सदस्यों बैठक को छोड़कर उठ गए ।
बैठक स्थगित होने के बाद मेयर शाह ने आक्रोशित होते हुए सामाजिक सञ्जाल पर चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस–एमाले अपने इस तरह के धारणा को लेकर नगरसभा बैठक में नहीं आए ।

