बंगलादेश ने दिया १०७ रन का लक्ष्य… जीत के लिए संघर्ष करता नेपाल
काठमांडू , असार ३ – आइसीसी टी–२० विश्व कप में बंगलादेश के विरूद्धबल्लेबाजी कर रहे नेपाल ने ७ ओवर में ही अपने ५ विकेट खो दिए ।
सेन्ट भिन्सेन्ट में बंगलादेश के विरूद्ध जीत के लिए १०७ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने सातवें ओवर के अन्तिम बॉल में अपने पाँचवें विकेट के रूपम सन्दीप जोरा को खो दिया है ।
सन्दीप को तान्जिम होसेन शाकिब के बॉल पर रिसद होसेन ने कैच कर आउट कर दिया है । आउट होने से पहले जोरा ने ८ बॉल खेलकर मात्र एक रन बनाए । उनका विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी के लिए दिपेन्द्रसिंह ऐरी आए हैं ।
इससे पहले कप्तान रोहित पौडेल ने १ रन, ओपनर आशिफ शेख १७ रन, अनील साह शून्य में और ओपनर कुशल भूर्तेल ४ रन बनाकर आउट हुए थे ।
१३ ओवर के खेल होने तक नेपाल ने ५ विकेट खोकर ५४ रन बना लिए हैं ।


