Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनआरएन से अध्यक्ष ढकाल का आग्रह– विदेश में की गई कमाई देश में निवेश करें

 
चन्द्रप्रकाश ढकाल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १७ जून । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष तथा व्यवसायी चन्द्रप्रसाद ढकाल ने अष्ट्रेलिया में रहनेवाले गैरआवासीय नेपाल से आग्रह किया है कि विदेश में की गई कमाई को नेपाल में निवेश करें । अध्यक्ष ढकाल का मानना है कि नेपाल में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल निर्माण हो रहा है, निवेश सुरक्षा की अनुभूति हो रही है ।
नेपाल राष्ट्र बैंक, नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ और गैरआवासीय नेपाली संघ अष्ट्रेलिया की ओर से बेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष ढकाल ने कहा– ‘देश से बाहर रहकर नेपालियों ने ज्ञान, सीप और पुँजि आर्जन की है, अब उसको नेपाल में ले जाना आवश्यक है । नेपाल में निवेश के लिए असिमित सम्भावना भी है ।’ अध्यक्ष ढकाल का मानना है कि नेपाल में जलविद्युत, पर्यटन, सूचना प्रविधि, कृषिजन्य उद्योग में निवेश की संभावना है । उन्होंने यह भी कहा कि निवेश सम्मेलन २०२४ को लक्षित कर नेपाल सरकार ने भी कई कानून में संशोधन किया है, जिससे निवेश को सुरक्षित किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेपाल राष्ट्र बैंक के डेपुटी गभर्नर बोमबहादुर मिश्र ने कहा कि नेपाल में अगर कोई रकम भेजा जाता है तो औपचारिक बैंकिङ चैनल से भेजना होगा, जिससे रिमिट्यान्स से सरकार को भी सहयोग होनेवाला है । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में की गई विदेशी निवेश से प्राप्त मुनाफा नेपाल से बाहर लेजाने के लिए भी कोई समस्या नहीं है । उनका कहना है इसके लिए नेपाल राष्ट्र बैंक सहजीकरण करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *