यदि तरिका मिला तो पूरी अवधि मैं ही बना रहूँगा – प्रधानमंत्री
काठमांडू, असार ८– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने इस प्रतिनिधिसभा के पूरे कार्यकाल में स्वयं ही प्रधानमन्त्री रहने की संभावना बताई है ।
आज (शनिवार) तामाङ राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छोटी होने के बाद भी उनकी पार्टी सरकार निर्माण के लिए अति निर्णायक है । इसलिए इस प्रतिनिधिसभा के पूरे कार्यकाल में उनकी ही प्रधानमन्त्री बने रहने की संभावना है ।
उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष हो चुका है और मैं ही प्रधानमंत्री हूँ । मैंने बहुत सी परिस्थिति देखी है । यदि तरिका मिला तो पूरी अवधि मैं ही बना रहूँगा । इसलिए बिना किसी चिंता के आराम से काम करें । हमें हटाना इतना आसान नहीं है । इतिहास के कारण से, मुद्दों के कारण से, आन्दोलन के कारण से और हमारे जादू नम्बर के कारण से भी, हम कम है यह सोचकर चिंता नहीं करें । ये जादुई अंक है । जादू करके सभी को मिला लेंगे । इसलिए इस बात को लेकर चिन्ता नहीं करें ।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्ता समीकरण में रहे दलों के बीच की समझदारी में वो स्वयं ईमानदार हैं । इसलिए आज या कल कुछ हो इस तरह की बेकार की बातों में नहीं उलझें । इन बातों पर दिमाग नहीं लगाए । आप निश्ंिचत होकर काम करें
साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अब बहुत जल्द ही केन्द्रीय समिति की बैठक कर पार्टी के संगठनों को भी चलायमान बनाने का निर्णय करेंगे ।

