Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में स्वास्थ्य जांच और नि :शुल्क दवा वितरण

 

माला मिश्रा वरीय संवाददाता हिमालिनी । मंगलवार को मधेश प्रदेश के राजधानी जनकपुर में स्किन रोग संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण , परामर्श तथा नि :शुल्क दवा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । नेपाल प्रहरी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि वरिष्ठ प्रहरी उपरिक्षक सुरेंद्र बहादुर गुरुंग थे ।इस मौके पर करीब 100 प्रहरी अधिकृत तथा जवान को सेवा प्रदान किया गया । कार्यक्रम गेट वेल सून स्किन केयर मुरलीचौक और परिक्रमा सामुदायिक सेवा केंद्र का सहकार्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्किन रोग विशेषज्ञ डा. प्रसन्न झा ने बताया की इस मौके पर नि:शुल्क दवा भी वितरण किया गया । बता दे की श्री झा इससे पूर्व जनकपुर के वार्ड वार्ड में घूम घूम कर

यह भी पढें   कांग्रेस का १५वां महाधिवेशन आज, इन नेताओं द्वारा किया जाएगा उद्घाटन समारोह में संबोधन

जरूरतमंद का स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा वितरण का कार्य करते आ रहे है ।

इस मौक़े पर  डा. झा ने बताया कि नेपाल प्रहरी जनता सेवामें हमेशा रहती है तो डाक्टर का भी कर्तव्य है कि प्रहरीका स्वास्थका ख़्याल रखा जाय! इस भावना के तहत नेपाल पुलिसके आमंत्रण पर सेवा किया । यह कार्य कर काफी प्रसन्नता हूई!

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com