देश को समृद्ध बनाने के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना होगा – देउवा
काठमांडू, असार ११ – नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्वप्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा कि अगर देश को समृद्ध बनाना है तो सभी मिलकर आगे बढेÞ । मंगलवार को काठमांडू में आयोजित नेपाल लोकतन्त्रवादी आदिवासी जनजाति महासंघ के महाधिवेशन को सम्बोधन करते हुए देउवा ने कहा कि नेपाल के हरेक आन्दोलन में आदिवासी जनजाति का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा है । इसलिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा ।
उन्होंने कहा कि ‘ नेपाल अब आदिवासी जनजातियों का समाज है । भाई –भाई हैं । उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है । इस कारण आप सभी आपस में एक होकर राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं । कल के दिन में अपने हक और अधिकार के लिए भी लड़ें । साथ ही साथ काँग्रेस पार्टी को भी मजबूत बनाएं । राष्ट्र को भी मजबूत बनाएं । आप सभी आदिवासी, जनजाति भाई बहन के अधिकार का भी संरक्षण होगा । एक दूसरे से मिलकर काम करना है । आपस में झगड़ा नहीं करना है । बातचीत के जरिए उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ हूँ यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ ।’


