Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजवाद की बात करने से समाजवाद नहीं आ सकता है – सीके राउत

 

काठमांडू, असार १६ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष ड‘ा.चन्द्रकान्त राउत ने कहा कि ४३ प्रतिशत जनता गरिबी की रेखा से नीचे हैं । उस देश में महीना के १५ दिन पाँच तारा होटल में खाना खाने वाले नेता समाजवाद नहीं ला सकते हैं । और केवल समाजवाद की बात करने से समाजवाद नहीं आ सकता है ।
रविवार काठमांडू में नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के राष्ट्रीय महाधिवेशन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने कहा कि महीने के १५ दिन पाँच तारा होटल में खाना खाने जाने वाले नेता अगर कहते हैं कि मैं समाजवादी हूँ तो यह बात अच्छी नहीं लगती है । उन्होंने कहा कि ‘हम समाजवाद की बात करते हैं । मैं महीना के १५ दिन पाँच तारा होटल में खाता हूँ । जहाँ ४३ प्रतिशत जनता गरिबी की रेखा के नीचे हैं वहाँ यह बात कहनी चाहिए या नहीं हम समाजवादी हैं ।
उन्होंने कहा कि देश की यह अवस्था है कि कर्णाली के नागरिक जब बिमार होते हैं तो देश में सिटामोल नहीं मिलता है । वहीं हमारे नेता विदेश में जाकर अपना उपचार कराते हैं । यही विदेश जाकर उपचार करवाने वाले नेता कभी समाजवादी नहीं हो सकते हैं ।
उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ मैं रोजगारी देने की बात करता हूँ और दूसरी ओर कैसे लाखों की संख्या में युवाओं को विदेश भेजा जाए इसके लिए सम्झौता पर समझौता कर रहा हूँ तो मैं समाजवादी हूँ या नहीं । अध्यक्ष राउत ने कहा कि समाजवादी बनने के लिए जो मापदण्ड है नेता उसका पालन नहीं कर रहे हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *