ओली ने किया आग्रह प्रधानमंत्री इस्तीफा दें
काठमांडू, असार १८ – एमाले अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को आग्रह करते हुए कहा है कि वो अपने पद से इस्तीफा दें । आज सुबह ओली ने प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच कर उनसे मुलाकात की और उन्हें बताया कि कांग्रेस तथा एमाले के बीच मिलकर सत्ता साझेदारी करने की सहमति हुई है । उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि वें अपने पद से इस्तीफा दें
प्रचण्ड के एक करीबी स्रोत के अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने ओली से सवाल किया कि ये सत्ता गठबंधन कैसे टूटा ? ओली ने मदद मांगते हुए कहा कि मुख्य राजनीतिक मुद्दाओं में अभी भी समझदारी कायम ही रहेगी ।
प्रचंड के एक करीबी स्रोत अनुसार –खास में अभी भी हमारे बीच एक समझौता है, आपको छोड़ कर अलग से कहां समझौता होगा । स्रोत का कहना कि लेकिन वे लोग आगे बढ़ गए । आपने संविधान चलाने की बात की है । हम इसे संभव नहीं देख पा रहे हैं
ओली ने कहा राजनीतिक स्थायित्व के लिए हमने आपका साथ बहुत बार दिया है । बहुत सी ऐसी बातें हैं जिसमें हमारा मन नहीं मानता है लेकिन हमने असहयोग नहीं किया है । इसलिए अब आपका समय है साथ देने का । ओली अब से कुछ ही देर पहले बालुवाटार से बाहर निकलें हैं । इस मुलाकात के तुरंत बाद माओवादी केन्द्र के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने भी बैठक शुरु की है । कांग्रेस और एमाले सांसद की बहुमत संख्या को दिखाते हुए ओली संविधान की धारा ७६.२ अन्तर्गत प्रधानमन्त्री बनने की तैयारी में है ।

