बाँके के गाँव-गाँव मे सूचना सम्बन्धीत अधिकार की जानकारी
नेपालगन्ज ,(बाँके) पवन जायसवाल कार्तिक १४गते ।
बँँके जिला के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सूचना सम्बन्धीत अधिकार को जानकारी देने का अभियान को तीब्र किया गया है । स्थानीय स्तर में रहे सार्बजनिक निकाय में सुशासन, पारदर्शिता के साथ सभी चीज के बारे में जानकारी पाने का अधिकार सुनिश्चित करने के लियें अभियान चलाया गया है ।
सार्वजनिक निकायों की सेवा, सुविधा, पारदर्शिता, जवाफदेहिता के साथ साथ सेवाग्राहीयों को सहज रुप में सूचना उपलब्ध कराने का वाताबरण श्रृजना के लियें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सूचना अधिकार के विषय में जानकारी कराया गया ।
सूचना और मानवअधिकार अनुसन्धान केन्द्र नेपालगन्ज ने कार्तिक १२ गते को बाँके जिला के गनापुर गाविस में एक दिन का अभिमुखीकरण कार्यक्रम किया है । कार्यक्रम में गनापुर, शम्सेरगन्ज, बेलहरी, गाविस के युवा, महिला, उपभोक्ता, सेवाग्राही लगायत करीब ८० लोगों की सहभागिता रही थी ।
अभिमुखीकरण का उदघाटन कार्यक्रम में बोल्ते हुयें अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान कार्यलय कोहलपुर के निमित्त प्रमुख हरिबहादुर खत्री ने सूचना पाने का अधिकार सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार अन्र्तगत पडता है इस लियें सार्बजनिक निकायों को सूचना प्रवाह में आनाकानी नही करना चाहिए बताया ।
उन्होंने स्थानीय सरकार के रुप में गाविस में रहे जनप्रतिनिधि विहिनता के अवस्था में अनियमितता, भ्रष्टाचार के आरोप ज्यादा आते रहते है बताया । कार्यक्रम में गाविस सचिव एवं अध्यक्ष प्रशुराम शुक्ला ने पिछले समय सूचना का हक के बारे में मैं ज्ञान पानेके बाद इस का प्रयोग बढाया बताते हुयें कल कार्यलय के एक कर्मचारीको सूचना अधिकारी बनाया है जानकारी दिया ।
केन्द्र के अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न उदघाटन कार्यक्रम में युवा अभियान के विशाल राना, आरटिआई ग्रुप के सयोजक नारायण पाल, शिक्षक कृष्णगोपाल गुप्ता लगायत लोगों ने सूचना का हक के विषय में अपनी अपनी धारणा
रक्खी ।
अभिमुखीकरण में सूचना का हक के विभिन्न पक्ष के विषय में केन्द्र के अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी और राकेश कुमार मिश्र ने सहजीकरण किया था । उसी क्रम में गाविस, स्वास्थ्य चौकी लगायत कार्यालय में करीब एक दर्जन विभिन्न विषय में सूचना माग के लियें निबेदन तैयार किया गया था ।

