Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दक्षिण कोरिया ने दी उत्तर कोरिया को चेतावनी, विश्व के नक्शे से मिटा देंगे

 

सियोल।

दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया गया तो उत्तर कोरिया को मिटा देंगे।  दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच पिछले कुछ समय से परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर तनाव चल रहा है।

उत्तर कोरिया के पहले जारी बयान के जवाब में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा कोई परिदृश्य नहीं है जिसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के बाद उत्तर कोरिया शासन बच पाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, वाशिंगटन में गुरुवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने ‘कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु प्रतिरोध और परमाणु संचालन के लिए दिशानिर्देश’ अपनाया था।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को दी धमकी
इसके बाद उत्तर कोरिया ने इसे लापरवाह और भड़काऊ कारवाइ कहते हुए इसकी निंदा की और धमकी दी कि सियोल और वाशिंगटन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उधर, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने रविवार को दक्षिण कोरियाई पर्चे के उत्तर में सीमा पार से कचरा भरे गुब्बारे भेजने का सिलसिला बहाल करने का संकेत दिया। मई से उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की तरफ कई कचरा भरे गुब्बारे भेजे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को ‘श्री ८’ की संज्ञा देने पर रास्वपा की आपत्ति, रिकॉर्ड से हटाने की मांग

इसी को लेकर अब मामला तूल पकड़ रहा है। उत्तर कोरिया ने आखिरी बार जुलाई के आखिरी में दक्षिण कोरिया की ओर कचरा ले जाने वाले गुब्बारे भेजे थे। हालांकि यह तुरंत पता नहीं चल पाया था कि हाल ही में दक्षिण कोरिया में गुब्बारे भेजे गए थे या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *