Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री लामा १५ गते सावन को लेंगे विश्वास मत

 

काठमाडू, सावन १३ – बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री बहादुरसिं लामा १५ गते सावन को विश्वास मत लेंगे । मुख्यमन्त्री लामा विश्वास मत लेने के प्रयोजन के लिए पत्राचार किया है । पत्राचार के बाद प्रदेश सभा के सभामुख भुवनकुमार पाठक ने १५ सावन के दोपहर ३ बजे बैठक का आह्वान किया है ।
नेपाली कांग्रेस और एमाले के समर्थन में ९ सावन में मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए लामा ने नेपाल के संविधान की धारा १६८ के उपधारा (४) तथा प्रदेश सभा नियमावली २०७४ के नियम १४३ के उपनियम (१) अनुसार विश्वास मत लेने के लिए प्रस्ताव पेश करने का प्रदेश सभा सचिवालय ने जानकारी दी है ।
उन्होंने शनिवार को १४ सदस्यीय मन्त्रिपरिषद् बनाकर सरकार को पूर्णता दी थी । १३ मन्त्रालय रहे बागमती में कांग्रेस से एक और मन्त्री को बढ़ाया गया है । मदुकुमार श्रेष्ठ बिना विभाग के मन्त्री हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *