गिरीबन्धु और नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण का अनुसन्धान किया जाए – विश्वप्रकाश शर्मा
काठमाडू, सावन १३ – नेपाली कांग्रेस के सांसद विश्वप्रकाश शर्मा ने सरकार से आग्रह किया है कि गिरीबन्धु टी–इस्टेट के जगह के बारे में अनुसन्धान किया जाए ।
रविवार को हुए प्रतिनिधि सभा की बैठक में विशेष समय लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एमाले के गठबन्धन के बारे में एक भ्रम स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गठबंधन अनुसन्धान के फाइल को दबाने के लिए बनाया गया है । इस भ्रम को गलत सावित करने के लिए गिरीबन्धु टी–इस्टेट के जगह प्रकरण और नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण के विषय में सरकार को अनुसन्धान आगे बढ़ाना चाहिए ।
शर्मा ने कहा कि –कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा कि उन्होंने गिरिबंधु की ७० बीघे जमीन बेच दी । मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस वाले कौन हैं ? उसे छूट नहीं है । इस आरोप की जांच होनी चाहिए । उन्होंने इस बात को भी याद करवाया कि जब नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण का फाइल खुला तो माओवादी और कांग्रेस की सरकार थी । अब एमाले भी सरकार में है तो इस प्रकरण को निष्कर्ष में पहुँचाने का उन्होंने आग्रह किया । शर्मा ने कहा कि ‘नकली भूटानी शरणार्थी प्रकरण यही है । किसी निर्दोष को फसाना नहीं है और किसी दोषी को छोड़ना नहीं है ।’

