त्रिभुवन विश्वविद्यालय के नीति तथा कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री ओली ने लगाया रोक
काठमांडू, सावन १५ – प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सभा में उपकुलपति प्रा. डा. केशरजंग बराल को नीति तथा कार्यक्रम पेश करने से रोक दिया है ।
मंगलवार विश्वविद्यालय सभा में आगामी शैक्षिक सत्र की नीति तथा कार्यक्रम पेश करने, बजट पेश करने तथा इसे पारित करने की तैयारी कर ली गई थी । लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति समेत रहे प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि ग्रेस लिस्ट के विवरण स्वीकृत करने और बजट पर ही मात्र चर्चा करें । प्रधानमंत्री ने आग्रह किया कि वे केवल इसी दो विषय में केन्द्रित हों ।
इसके बाद उपकुलपति ने नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया । रजिस्ट्रार प्रा.डा. केदारप्रसाद रिजाल ने २६ अरब १६ करोड ८७ लाख ३५ हजार रुपया का बजट पेश किया है, जिसे लाई सभा ने स्वीकृत किया है ।
जब तक बजट पेश किया गया तबतक प्रधानमंत्री ओली वहीं रहे साथ ही उन्होंने कुछ सिनेटर द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जबाव भी दिया । कुछ देर वहाँ रहने के बाद बाकी जवाब सहकुलपति तथा शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री विद्या भट्टराई देंगे यह कहते हुए वो बाहर निकल गए ।
वैसे इससे पहले हमेशा यह होता आया था कि विश्वविद्यालय सभा में पहले नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता था उसके बाद बजट पर चर्चा की जाती थी । लेकिन इस परम्परा को इस बार तोड़ दिया गया है ।

