वागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री लामा ने विश्वास मत प्राप्त किया
काठमांडू, सावन १५ –
वागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री बहादुरसिंह लामा ने प्रदेशसभा में विश्वास मत प्राप्त कर लिया है । मंगलवार को हुई प्रदेशसभा की बैठक में मुख्यमन्त्री लामा द्वारा लाया गया विश्वास मत का प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ है । मतसम्बन्धी प्रस्ताव में हुए मतविभाजन के क्रम में मुख्यमन्त्री लामा को ६४ मत प्राप्त हुए थे वही विपक्ष में ३५ मत प्राप्त हुए थे ।
इसी तरह, तीन सांसद तटस्थ बने रहे । वागमती प्रदेशसभा के सभामुख भुवन पाठक ने घोषणा की कि विश्वास मत बहुमत से पारित हो गया । मुख्यमन्त्री लामा गत सावन ८ गते एमाले और कांग्रेस के गठबन्धन से प्रदेश के मुख्यमन्त्री में नियुक्त हुए थे ।

