एक साथ २१ सचिवों का तबादला
काठमांडू, सावन १५ – नेपाल सरकार मन्त्रिपरिषद् की सोमवार को हुई बैठक में एक ही बार में २१ सचिवों का तबादला कर दिया गया है । बैठक में अर्थ, सञ्चार, उर्जा, संघीय मामिला, अख्तियार आदि अति महत्वपूर्ण मन्त्रालय और आयोगों में सचिव का परिवर्तन कर दिया गया है ।
राजनीतिक समीकरण में बदलाव आने के कारण प्रधानमन्त्री केपी ओली के नेतृत्व में कांग्रेस–एमाले के संयुक्त सरकार बनने को अभी केवल दो ही सप्ताह के बाद सचिवों को बदल दिया गया है । मन्त्रिपरिषद् स्रोत के अनुसार अर्थ सचिव में रामप्रसाद घिमिरे का तबादला कर दिया गया है । उन्हें अर्थ में राजस्व सचिव के रुप में कार्यरत थे ।
राजस्व सचिव में वाणिज्य मन्त्रालय से दिनेशकुमार घिमिरे को लाया गया है । अर्थ सचिव मधु मरासिनी को उपराष्ट्रपति के कार्यालय में तबादला कर दिया गया है । सञ्चार सचिव में उपराष्ट्रपति कार्यालय में राधिका अर्याल को लाया गया है । वो पहली महिला सञ्चार सचिव बनी हैं ।
शक्तिशाली मन्त्रालय के रुप में रहे गृह मन्त्रालय में एकनारायण अर्याल को यथावत रखा गया है । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय के सचिव मुकुन्द निरौला को श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय में तबादला कर दिया गया है । संघीय मन्त्रालय में भरतमणि सुवेदी को लाया गया है । वो सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय में थे ।
राष्ट्रीय तथ्यांक कार्यालय के सचिव अर्जुनप्रसाद पोखरेल को भूमि व्यवस्था, सहकारी तथा गरिबी निवारण मन्त्रालय में तबादला किया गया है । वो पूर्व अर्थ सचिव हैं । भूमिका गोकर्णमणि दुवाडी को तथ्यांक कार्यालय में ला दिया गया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग के रामेश्वर दंगाल को रक्षा सचिव में भेजा गया है । रक्षा के किरण शर्मा को प्राकृतिका स्रोत तथा वित्त आयोग में तबादला कर दिया गया है ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्रालय के सचिव गोपाल सिग्देल को उर्जा मन्त्रालय में भेज दिया गया है । उर्जा आयोग के केशवकुमार शर्मा बिडारी को भौतिक मन्त्रालय का सचिव बनाया गया है । खानेपानी मन्त्रालय के सचिव सुरेश आचार्य को जल तथा उर्जा आयोग में लाया गया है । नेपाल ट्रष्ट की प्रमिलादेवी बज्राचार्य को खानेपानी मन्त्रालय के सचिव में लाया गया है । सतर्कता केन्द्र की रामआधार साह को नेपाल ट्रष्ट में लाया गया है ।
प्रधानमन्त्री कार्यालय के नारायणप्रसाद दुवाडी को राष्ट्रपति कार्यालय में भेजा गया है । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय के सचिव रामकृष्ण सुवेदी को सार्वजनिक खरीद अनुगमन कार्यालय में भेजा गया है । मधुसुधन बुर्लाकोटी को वाणिज्य सचिव में लाया गया है । वो प्राकृतिका स्रोत तथा वित्त आयोग में थे ।
लोकसेवा आयोग के सचिव राजकुमार श्रेष्ठ को प्रधानमन्त्री कार्यालय में लाया गया है तो लोकसेवा में राष्ट्रपति कार्यालय से डिल्लीराम शर्मा को भेजा गया है । इसी तरह श्रम तथा रोजगार मन्त्रालय के सचिव घनश्याम उपाध्याय को अख्तियार के सचिव में भेजा गया है ।

