प्रधानमन्त्री ने दिया संघीय मन्त्रालय के सचिवों को निर्देशन
काठमांडू, सावन १५ – प्रधानमन्त्री बनने के बाद ओली ने पहली बार एक इस तरह की बैठक का आयोजन किया है जिसमें उन्होंने संघीय मन्त्रालय के सचिवों को निर्देशन देने का काम किया है ।
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने मन्त्रालयगत काम के प्रगति और भावी योजनाओं के बारे में आज संघीय मन्त्रालय के सचिवों को निर्देशन दिया है । सिंहदरबार में हुए इस बैठक में उपप्रधानमन्त्री, मंत्रियों, उच्चपदस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति थी । ये जानकारी प्रधानमन्त्री के सचिवालय ने दी है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने सभी सचिव से मन्त्रालयगत काम के विद्यमान अवस्था और भावी योजना के विषय में साउन १३ गते ब्रिफिङ लिया था । जिसमें सचिवों ने अपने मन्त्रालय को कार्यप्रगति, वस्तुस्थिति, सुधार के मार्गचित्र, भावी कार्ययोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन की चुनौती और उनके समाधान के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया था । प्रधानमन्त्री बनने के बाद ओली ने पहली बार इस तरह की बैठक का आयोजन किया है ।


