Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम जनता के बीच जाएंगे – अध्यक्ष दाहाल

 

काठमांडू, सावन १५ –
नेकपा (माओवादी केन्द्र) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि केन्द्रीय समिति की बैठक के बाद वो स्वयं देशभर की जनता के बीच जाएंगे ।
पार्टी केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा में पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वो जनसम्बन्ध विस्तार करने के लक्ष्य को लेकर अब स्वयं जनता के बीच जाएंगे ।
उन्होंने कहा कि –मैंने सङ्गठन विस्तार करने, पार्टी नेता तथा नीचले तह के कार्यकर्ता की भावनाओं को समझकर, पार्टी को एक नए आधार में रूपान्तरण करने का लक्ष्य लिया है । इसलिए अब वो स्वयं देशभर में विशेष कार्यक्रम को लेकर जाने की योजना बना रहे हैं । अध्यक्ष दाहाल ने यह बातें कही हैं ये जानकारी प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा ने दी है । उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष दाहाल का यह कहना है कि पार्टी के कुछ नेताओं का कहना था कि सरकार में रहते हुए जनता के साथ पार्टी का सम्बन्ध टुट गया है । इसके बाद ही अध्यक्ष दाहाल ने नए आधार में जनसम्बन्ध विस्तार करने का लक्ष्य के साथ वो स्वयं और पार्टी के शीर्ष नेता देशभर में जनता के बीच जाएंगे ।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि आगामी निर्वाचन में माओवादी केन्द्र किसी भी दल से गठनबन्धन नहीं कर निर्वाचन में सहभागी होगी ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

आज की बैठक में जनता के बीच जाने का सुवर्ण अवसर प्राप्त होने का निष्कर्ष निकाला है । माओवादी केन्द्र ने आगामी केन्द्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ही देश भर की जनता के बीच जाएंगे । माओवादी इसी साउन २५ गते स्थायी समिति की बैठक बुलाएगी । यह जानकारी प्रवक्ता सापकोटा ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com