केरल के वायनाड जिलें में भूस्खलन से १२३ लोगों की मृत्यु, १२८ लोग घायल
काठमांडू, सावन १५ – केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने से १२३ लोगों की मौत हो गई है । इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक १२३ लोगों की मृत्यु हो गई है और १२८ लोग घायल हुए हैं । वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है । स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं । बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है । बहुत से लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है उनकी तलाश जारी है ।
सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात एक से चार बजे के बीच तीन भूस्खलनों ने वायनाड के चूरालमाला, मुंडाक्कई जैसे इलाकों में भारी तबाही मचा दी है । भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में अभी भी मूसलाधार बारिश हो रही है लेकिन बचाव कार्य जारी है । मुंडाक्कई चाय के बगानों वाला एक छोटा सा कस्बा है जहाँ असम और पश्चिम बंगाल के लोग बड़ी संख्या में काम करते हैं ।

