Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुरूदेव कामत जी का जाना, नेपाल संगीत जगत के लिए अपुरणीय क्षति

 

काठमांडू. 1अगस्त

नेपाल के शास्त्रीय गीत, संगीत एवं गायन के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध नाम गूरूदेव कामत जी का निधन हो गया है । गुरुदेव कामत नेपाली संगीत के क्षेत्र में एक सम्मानित नाम हैं। उन्हें नेपाली संगीत के क्षेत्र में एक गायक, संगीतकार और संगीत गुरु के रूप में जाना जाता है। लंबे समय तक शास्त्रीय संगीत की साधना करने वाले गायक कामत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे ।

यह भी पढें   स्वराज्य : वैदिक और आधुनिक चिंतन के परिप्रेक्ष्य में : केशवप्रसाद चौलागाईं (धर्माचार्य)

शास्त्रीय संगीत में सम्मान पाने वाले गुरुदेव कामत को पिछले चैत्र में किडनी की समस्या का पता चला था।  पिछले साल फागुन-चैत्र में इलाज के दौरान ही उनकी किडनी की समस्या का पता चला था।  जिसके बाद उनका डायलिसिस किया जा रहा था। पैसे की कमी के कारण उनका उपचार संभव नहीं हो पाया था ।

शास्त्रीय गायक कामत नेपाल-भारत क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं।  वह शास्त्रीय संगीत में जितने पारंगत थे, उतने ही सरल और समझने योग्य ढंग से पढ़ाने वाले शिक्षक भी थे। उनके दुखद निधन ने नेपाल संगीत क्षेत्र में अपुरणीय क्षति पहुँचाइ है ।

यह भी पढें   सदन में जब हँसी गूँज उठी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com