Tue. Jun 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोलकाता में डाक्टर साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में नेपाल में भी प्रदर्शन

 

काठमांडू.17 अगस्त

भारत के पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के विरोध में नेपाल में भी प्रदर्शन हुए हैं।  वैज्ञानिक समाजवादी विद्यार्थी  एवं महिला संगठन ने भारतीय दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया.
पिछले शुक्रवार को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का शव अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिला.
अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी पूरी कर आराम करने गयी थी. घटना के विरोध में कोलकाता, नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, लखनऊ, अहमदाबाद, गुहावती, चेन्नई, प्रयागराज और भारत के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए। उनमें से अधिकांश का नेतृत्व डॉक्टरों द्वारा किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *