Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महामना राजेश्वर नेपाली की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री के हाथों पौधारोपण

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । प्रेस स्वतंत्रता सेनानी महामना राजेश्वर नेपाली की पुण्यतिथि के अवसर पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह के हाथों पौधारोपण का शुभारंभ किया गया। वेला पुल से बिन्घी चौक तक एक किलोमीटर तक ढल्केबर भिट्ठामोड़ सिक्स लेन सड़क खंड के बीच में फलदार तथा औषधीय पौधा लगाया जा रहा है। बार्ड 23के बार्डाध्यक्ष तथा रवींद्र साह प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि महामना राजेश्वर नेपाली एक महान प्रजातंत्र सेनानी थे।छात्र जीवन से ही राजतंत्र की समाप्ति हेतु वे सक्रिय थे। प्रजातंत्र स्थापना के लिए वीर रस कविता लिखा करते थे।वाद में साप्ताहिक लोकमत हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत की। समाचार पत्र में राजतंत्र के विरोध में लिखने के कारण कई बार जेल भी जाना पड़ा। वे मैथिली, हिंदी तथा नेपाली के जाने-माने कवि तथा साहित्यकार थे। नेपाल के विभिन्न शहरों 30वार हिन्दी सम्मेलन भी करवा चुके थे।वे जीवन भर हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में मान्यता के लिए लड़ते रहे।
मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि महामना राजेश्वर नेपाली का शरीर नश्वर हुआ है लेकिन आत्मा जीवित है।उनकी कृति को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन को बचाना है तो पौधारोपण करना होगा। भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी मां के नाम एक पौधारोपण की शुरुआत किए हैं।
प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम में पत्रकार उपेन्द्र भगत नागवंशी, अनिल कुमार कर्ण, श्री नारायण साह,केवल शर्मा, डॉ.संजय साह, डॉ.उपेन्द्र साह,रमेश साह, सुनीता ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *