Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कवीरधर्म गुरु सम्मेलन पटना में संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय कवीर धर्म परिषद द्वारा पटना में सरकार स्तरीय कवीर धर्म गुरु सम्मेलन पटना में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बिहार के राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र आर्लेकर थे। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि कवीर का विचार का अपनाना आज के समय में आवश्यक हो गया है। उन्होंने जाति , छुआछूत हटाने के लिए अपने दोहे की माध्यम से समाज में अच्छा संदेश दिया। उन्होंने हिंदू मुस्लिम के पाखंडवाद के खिलाफ खुलकर विचार रखें।
भारतीय कवीर धर्म परिषद के अध्यक्ष आचार्य महंत सुरेश दास साहेब ने कहा कि कवीर धर्म स्थापना से ही विश्व में शांति कायम हो सकती है। परिषद के सलाहकार जनकपुरधाम कवीर वाल अनाथआश्रम के संचालक महंत सत्य नारायण आलोक ने नेपाल तथा भारत के कवीर
पंथियों को एक दुसरे के साथ संबंध स्थापित हो।जनकपुरधाम से मगहर बनारस तक कवीर मार्ग की स्थापना,कवीर विश्वविद्यालय की स्थापना जैसी धारणा रखें।
मनभंज साहेब की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिहार धार्मिक न्यास परिषद के पूर्व अध्यक्ष किशोर कुणाल सहित भारत के प्रमुख कवीर मठ के महंतों की सहभागिता थी।मंच संचालन परिषद के महासचिव प्राध्यापक डॉ.नंद लाल शास्त्री ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *