Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे विवादित एडीबी टेण्डर १० दिन के अन्दर

 

Janakpur For Janakpur Reportकैलास दास ,जनकपुर, मंसिर १५ । जनकपुर नगरपालिका के लिये एशियाली विकास बैंक द्वारा दिया जानेवाला ऋण सहयोग का टेण्डर १० दिन के अन्दर करने की बात चल रही है ।

नगरपालिका में २६ कि.मी. सडक और उतना ही ढल निर्माण करने के लिए टेण्डर किया जाऐगा । आयोजना के उपप्रमुख विरेन्द्र यादव ने जानकारी दी है । सडक और ढल नाला निर्माण के लिए पहिला चरण अन्तर्गत टेण्डर किया जाऐगा ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

सडक और नाला के लिए आयोजना ने १ अर्ब १३ करोड खर्चकरने का निर्णय किया है । टेण्डर के बाद जनकपुर नगरपालिका के सडक विस्तार के क्रम में घर भत्काने के लिए नगरपालिका आगे आएगा नगरपालिका ने जानकारी दी है । वैसे परिक्रमा सडक में बहुत सारे घर स्वंय घरधनी नें ही तोड चुका है ।

एशियाली विकास बैंक का एकिकृत सहरी विकास आयोजना ल्याण्डफिल साइट को लेकर विवाद में उल्झा हुआ है । धनुषा क्षेत्र नं. ३ फुलगामा में ल्याण्डफिल साइट का अधिकांश कार्य होने के वावजुद स्थानीय जनता व्दारा विवाद करने के बाद धनुषा क्षेत्र नं. ५ वेंगाशिवपुर स्थित ५२ विघा निर्णय किया गया था । वहाँ भी विवाद होने पर ल्याण्डफिल साइट बाहेक सभी कार्य सुचारु किया जाऐगा । नगरपालिका सडक और नाला का टेण्डर होने के बाद जनता विश्वस्त हो चुका है कि जनकपुर से एडिबी आयोजना नही जाऐगा ।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

शिवपुर और फुलगामा के जग्गा विवादित होने पर जनकपुर नगरपालिका ने जग्गा खरीद करने की बात कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *