Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की अर्थतन्त्र सुधारोन्मुक हैः एडीबी

 

काठमांडू, २५ सितम्बर । एसियाली विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि नेपाल की अर्थतन्त्र सुधारोन्मुख है । आज बुधबार एसियन डेभलपमेन्ट आउटलुक सार्वजनिक करते हुए एडीबी ने ऐसा दाबा किया है । एडीबी ने अनुमान किया है कि सन् २०२४ में नेपाल की आर्थिक वृद्धिदर ३.९ प्रतिशत होनेवाला है ।
बताया गया है कि कृषि उत्पादन, पर्यटन आगमन, विद्युत उत्पादन जैसे क्षेत्रों में सुधार होने के कारण जीडीपी में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है, जिससे आर्थिक वृद्धिदर में परिवर्तन लानेवाला है । इससे पहले एडीबी की ओर से अप्रील महीने में सार्वजनिक प्रक्षेपण में नेपाल की आर्थिक वृद्धिदर ३.६ प्रतिशत होने का अनुमान था ।
एडीबी ने नेपाल संबंधी अन्य विवरण भी सार्वजनिक किया है । उसने अनुमान किया है कि सन् २०२५ में नेपाल की आर्थिक वृद्धिदर ४.९ प्रतिशत होने की अनुमान है । इसीतरह दक्षिण एसियाली क्षेत्रों की आर्थिक वृद्धिदर सार्वजनिक करते हुए एडीबी ने कहा है कि इस क्षेत्र में भारत की आर्थिक वृद्धिदर सबसे अधिक ७ प्रतिशत होने की सम्भावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com