Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोसी बैरेज के सभी फाटक खोला गया, कमला, बागमती, बलान सभीका जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकरब। नेपाल के पहाड़ी भू-भागों में लगातार अविरल बर्षा होने से कोसी, कमला, बागमती,बलान सहित सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कोशी नदी खतरे निशान को पार कर गया है।नदी में 4लाख 84हजार क्युसेक से अधिक पानी हो गया है।इसके चलते लाल बत्ती जला दिया गया है।
कोशी बैरेज के सभी 56फाटक खोल दिये गये है। इससे सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा आदि जिलों में बाढ का खतरा बढ गया है। इन जिलों के कई हिस्सों में बाढ आ गयी है।इधर लगातार बारिश होने से जनकपुरधाम भी जलमग्न हो गया है। हास्पीटल,बारहवीघा सहित कई कार्यालय के परिसर में पानी का जमाव हो गया है। पगडंडी सड़क जलमग्न हो गया है। जिसके आवागमन बाधित हो गया है। हथिया नक्षत्र में पानी होने से किसान हर्षित हैं।धान के फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों का मानना है कि हथिया नक्षत्र में बारिश होने से रवी फसल के लिए लाभदायक होगा। वहीं आम की पैदावार भी अच्छा होने की उम्मीद है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com