नेपाल को भारत और चीन दोनों को बराबर प्राथमिकता देनी चाहिए – नारायणकाजी श्रेष्ठ
काठमांडू, असोज १९ – नेकपा माओवादी केन्द्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल को भारत और चीन दोनों पड़ोसी देश से संबंध बनाकर रखना चाहिए । साथ ही दोनों को बराबर प्राथमिकता देनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि नेपाल को समृद्ध बनाने में भारत और चीन दोनों का ही महत्व है । इसलिए इस संबंध को समानता में आधारित होकर आगे बढ़ना चाहिए ।
शनिवार काठमांडू में आयोजित नेपाल–वेनेजुएला मैत्री संघ घोषणा कार्यक्रम में पूर्व परराष्ट्रमंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल को हमेशा राष्ट्रीय हित को केन्द्र में रखना चाहिए और अन्य देशों के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए ।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी एक से बहुत ज्यादा घनिष्ठता तथा दूसरे से दूरी हो ऐसा संबंध हम नहीं चाहते । हम इसके पक्ष में नहीं हैं । मुख्यतः हम भारत और चीन दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध को आगे बढ़ाना चाहते हैं । और ये मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्वभाविक रुप में समनिकटता के आधार में होगा ।
उन्होंने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि विश्व राजनीति अभी एशिया केन्द्रीत हो रही है । ऐसे में नेपाल को भी भूराजनीतिक संवेदनशीलता को समझकर विदेश संबंध को आगे बढ़ाना होगा । राष्ट्रीय हित को देखते हुए सभी पडोसी देश के साथ अच्छे संबंध बनाने होंगे । इसी नीति को आगे बढ़ाने की उन्होंने बात की ।

