Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जो बाइडन ने चिंता जताई, कहा मुझे यह भरोसा नहीं कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा

 

काठमांडू, असोज १९ – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने नवबंर में होने वाले चुनावों को लेकर चिंता जाहिर की है । उन्होंने कहा कि, उन्हें चिंता है कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार गए तो वे क्या करेंगे । अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति पद को लेकर चुनाव होने हैं । इस बार मैदान में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं ।
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि ‘यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा’
व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि मुझे भरोसा नहीं है कि नवंबर में होने वाला अमेरिकी चुनाव शांतिपूर्ण होगा, क्योंकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी इस बारे में टिप्पणी की है। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि, मुझे भरोसा है कि यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह शांतिपूर्ण होगा या नहीं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि, अगर वो ५ नवंबर को होने वाला चुनाव में हार जाते हैं तो फिर दोबारा कभी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ेंगे। ७८ साल के ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव में जीत उनकी ही होगी । मुझे लगता है कि यही चुनाव मेरा आखिरी होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *