Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२०८४ के निर्वाचन में अकेले चुनाव लड़ेंगे – प्रचण्ड

 

काठमांडू, असोज १९ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि आगामी उपनिर्वाचन में ही नहीं ०८४ के निर्वाचन में भी अकेले चुनाव लड़ेंगे ।
शनिवार काठमांडू के जडि़बुटी में दोलखा के जिलावासियों से मुलाकात के एक कार्यक्रम को संबोधन करने के क्रम में अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह बात कही ।
‘गौरिशंकर गाउँपालिका में उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो रहा है । इस बार हम समीक्षा कर रहे हैं । कभी कांग्रेस के साथ, तो कभी एमाले के साथ समीकरण करके निर्वाचन लड़ते लड़ते ऐसा लगता है कि माओवादी अपनी पहचान खोने लगी है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि ‘इस बार अपने पैर पर खड़े होकर, अभी ही नहीं ८४ के निर्वाचन में भी माओवादी अकेले १६५ सीट और ३३० प्रदेश और सभी पालिका में अकेले चुनाव लड़कर माओवादी अपनी पहचान सहित स्थापित करने का संकल्प लिया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com