Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के राजदेवी मंदिर सहित सभी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। दशहरा में जनकपुरधाम के राजदेवी मंदिर,अमरखाना मंदिर,बौद्धी मंदिर,पिड़रिया माई स्थान सहित सभी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।राजदेवी मंदिर में मध्य रात्रि से ही पूजा के लिए भक्तों की लंबी कतार लग जाती हैं। जनकपुरधाम के अलावे अगल बगल के गांव से भी श्रद्धालु राजदेवी मंदिर में पूजा के लिए आते हैं जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। राजदेवी मंदिर में सुरक्षा हेतु सौसे अधिक पुरूष एवं महिला स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह नेपाल पुलिस भी तैनात किए गए हैं। कुछ सादे लिबास में भी सुरक्षा तैनात किए गये है। महावीर युवा कमिटी के अध्यक्ष अजय कुमार साह ने जानकारी दी है कि इस बार राजदेवी मंदिर में प्रसाद तथा वलि। गुरुवार को 8वजे रात से शुक्रवार को सुबह 8बजे तक निर्धारित किया गया है। लेकिन निशा रात्रि के कारण गुरुवार रात तक ही वलि ही चढ़ाया जाएगा। राम युवा कमिटी का जिम्मा बौद्धी माई तथा अमरखाना का है। दोनो क्लब ने मंदिर परिसर को दुल्हिनकी तरह सजाया गया है। कृत्रिम रोशनी पूरा मंदिर जगमगा गया है। राम युवा कमिटी तथा महावीर युवा कमिटी द्वारा भगवती जागरण आयोजित किया गया है
इसी तरह रामानंद युवा क्लब द्वारा रामानंद चौक भव्य प्रतिमा बनाया गया है। इसी तरह भंवरपुरा चौक भी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। इसी तरह महोतरी जिला के सोनामाई शक्ति पीठ में नवरात्रि के अवसर पर भारत तथा नेपाल से बड़ी संख्या में मानसिक रोग तथा निसंतान महिला पहुंचती है।वहां काष्ठ की खंभा में मानव आकृति का है।उसे स्पर्श करने पर भूत पिशाच से मुक्ति मिलती है।ऐसा जन मानस में विश्वास है। हालांकि विज्ञान युग में इसे अंधविश्वास माना गया है।

यह भी पढें   चीन द्वारा तातोपानी सीमा बंद किए जाने से नेपाल के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com