Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सेना के मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन, वाइएसएम, कर्णेल अफ दी रेजिमेन्ट, ३ गोर्खा राइफल्स का नेपाल भ्रमण

 


काठमांडू । भारतीय सेना के मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन, वाइएसएम, कर्णेल अफ दी रेजिमेन्ट, ३ गोर्खा राइफल्स नेपाल के छ दिन के औपचारिक भ्रमण के लिए मिति २०८१ आश्विन १४ गते काठमाडौं आए हैं। उनका स्वागत करने के लिए नेपाल के लिए भारतीय रक्षा सहचरी कर्णेल वी सुब्रमण्यम त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में पहुँचे थे। जनरल ने पोखरा का भी भ्रमण किया और वहां भूतपूर्व सैनिक रैली में वीरता पुरस्कार विजेता और वीर नारी को सम्मानित किया। नेपाल भ्रमण के क्रम में उन्होंने रक्षा प्रभाग के विभिन्न शाखा और भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पोलिक्लिनिक का भ्रमण किया। उन्होंने हमारे वीर भूतपूर्व सैनिक की सेवा में ईसीएचएस नेपाल की पहुँच को और भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
नेपाल के साथ भारत के द्विपक्षीय सैन्य सम्बन्ध को और भी मजबूत बनाने और दो देशों की सेना के बीच के सम्बन्ध को सुदृढ करने के विषय में विचार विमर्श करने के लिये भ्रमण के क्रम में जनरल ने नेपाली सेना के प्रधानसेनापति महारथी अशोक राज सिग्देल के साथ नेपाली सेना के मुख्यालय में शिष्टाचार भेटवार्ता की।
मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने सफल और फलदायी छ दिन का नेपाल भ्रमण मिति २०८१ आश्विन १९ गते सम्पन्न किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *