Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेप्से ३१.४८ अंक की बढ़ोतरी, आज तीन अरब ६ करोड़ २३ लाख का कारोबार

 

काठमांडू, असोज २९ – दशमी समाप्त होने के बाद आज पहले ही दिन शेयर कारोबार नेप्से परिसूचक ३१.४८ अंक की वृद्धि के साथ बंद हुआ है । आज  नेप्से परिसूचक १.१७ प्रतिशत बढ़कर २६९९.६६ अंक पर बंद हुआ ।
आज २०५ कम्पनी के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई है । वहीं ३२ कम्पनी के शेयर मूल्य में कमी आई है । ६ कम्पनी के शेयर मूल्य स्थिर है ।
आज तीन अरब ६ करोड़ २३ लाख रुपये का शेयर का कारोबार हुआ है । आज जानकी फाइनान्स कम्पनी और मिथिला लघुवित्त वित्तीय संस्था का सेयर मूल्य में १० प्रतिशत की वृद्धि हुई है । मिड सोलु हाइड्रोपावर के शेयर मूल्य में १० प्रतिशत की कमी आई है ।
मंगलवार को कारोबार में आए १३ में से उत्पादन तथा प्रशोधन समूह के परिसूचक को छोड़कर सभी समूहों के परिसूचक में वृद्धि हुई है । उत्पादन तथा प्रशोधन समूह के परिसूचक ०.२२ प्रतिशत घट गया । फाइनान्स समूह का परिसूचक सर्वाधिक वृद्धि हुई है । इस समूह का परिसूचक ४.६१ प्रतिशत वृद्धि हुई है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे की कूटनीतिक तैयारी तेज, मंसिर के पहले सप्ताह जा सकते हैं नई दिल्ली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com