Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१४ केजी अवैध चांदी के साथ बारा के दो युवा गिरफ्तार

 

वीरगंज, २५ अक्टूबर । १४ केजी अवैध चांदी के साथ नेपाल पुलिस ने दो युवा को गिरफ्तार किया है । इलाका पुलिस कार्यालय अमलेखगंज से परिचालित पुलिस ने बारा जिला प्रसौनी गांवपालिका–६ के ३३ वर्षीय सन्तोष साह सोनार और बारा के ही जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका–८ २७ वर्षीय सुरेश महतो को गिरफ्तार किया है ।

पथलैया से हेटौडा की ओर जा रहे उन लोगों को अमलेखगंज में गिरफ्तार किया गया है । बताया गया है कि उन लोगों के पास ५ केजी चांदी है और उसका स्रोत नहीं है । पुलिस ने कहा है कि सोनार ना५२प २५८४ नम्बर की मोटरसाइकिल में और महतो ना५५प ३९३२ नम्बर की मोटरसाइकिल में सवार थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *