Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कांग्रेस–एमाले सरकार बना हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ अक्टूर । माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कांग्रेस–एमाले गठबन्धन में नयां सरकार बना है । उनका मानना है कि सरकार के सौ दिनों में इस बात को सरकार ने ही पुष्टी की है । आज शनिबार माओवादी केन्द्रद्वारा काठमांडू में आयोजित खबरदारी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि वर्तमान सरकार आधी रात में बिचौलिया और दलाल के घर में बना है । उन्होंने कहा कि माओवादी केन्द्र की ओर से सरकार विरुद्ध आयोजित खबरदार सभा को लेकर भी सरकार भयभीत है, इसिलिए सत्ता गठबन्धन में शामील दल मिलकर खबरदारी सभा से पूर्व ७ सूत्रीय विज्ञप्ति जारी की गई है । उन्होंने आगे कहा– ‘इस सरकार के प्रति हम लोगों को कोई भी चिन्ता नहीं है । सरकार नयी बनी है, इसके प्रति चिन्ता नहीं है । सरकार किस लिया बना, किस तरह बना, सरकार सुशासन के विरुद्ध, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बना है । अपने पार्टी नेताओं को भी सूचना से बंचित रखकर आधी रात में षड्यन्त्रपूर्ण रुप में सरकार बना है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि माओवादी के लिए सत्ता मायने नहीं रखता । वर्तमान सत्ता गठबन्धन को पूरा कार्यकाल सत्ता सञ्चालन के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने कहा– ‘लेकिन भ्रष्टाचारियों को संरक्षण करने से खूद सड़कर ना गिर जाए !’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *