Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीपावली के अवसर पर वीरगंज में रात्रि बाजार

 

काठमांडू, कार्तिक १२ – दीपावली के अवसर में वीरगंज के पुराने बसपार्क आर्दशनगर में सोमवार से रात्रि बाजार लगेगी । वीरगंज महानगरपालिका और ग्रीन सिटी सामुदायिक पुलिस सेवा केन्द्र की संयुक्त आयोजन में गुरुवार तक बाजार लगेगी ।
पुलिस सेवा केन्द्र के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान ने बताया कि रात्रि बाजार में घरेलू तथा छोटे उद्योगों से उत्पादित वस्तु तथा सामान को प्रोत्साहन करने के लिए ३० से भी ज्यादा स्टॉल रखी जा रही है ।
उन्होंने बताया कि घरेलू तथा छोटे उद्यम करते आ रहे उद्यमी को प्रोत्साहित करने के लिए रात्रि बाजार का आयोजन किया जा रहा है । रात्रि बाजार में परम्परागत खानें के परिकार, छोटे तथा घरेलू उद्यमी द्वारा उत्पादन किए गए वस्तु तथा सामान समेत प्रदर्शनी में रखी जाएगी । रात्रि बाजार द्वारा स्थानीय रूप में वस्तु तथा सामान के बाजारीकरण में भी सहयोग पहुँचेगा । ये हमारा विश्वास है ।
रात्रि बाजार में खाने के विशेष परिकार, लत्ताकपड़ा, कोस्मेटिक, बरतन आदि सर सामान का स्टॉल भी रखा गया है । अध्यक्ष खेतान ने कात्तिक १५ गते लक्ष्मीपूजा के दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होनी की भी जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com