Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझाङ में हुए जीप दुर्घटना में चार लोग घायल

 

काठमांडू, कार्तिक १२ – बझाङ में जीप दुर्घटना होने से चार लोग घायल हुए हैं । तलकोट गाँवपालिका से सदरमुकाम चैनपुर आ रही बा१८च ५१४९ नम्बर की जीप भोपूर में दुर्घटनाग्रस्त हुई है । जीप में सात लोग सवार थे । जिला पुलिस कार्यालय बझाङ के सूचना अधिकारी ने जानकारी दी कि जीप तीव्र गति के कारण सड़क पर ही पलट गई ।
दुर्घटना में घायल होने वालों में जीप के चालक तलकोट गाँवपालिका–१ के ५६ वर्षीय बीरबहादुर बम, उसी जगह की ४५ वर्षीया धनलक्ष्मी बम, जयपृथ्वी नगरपालिका–११ के १७ वर्षीय शङ्कर धामी और उसी जगह के २५ वर्षीया विद्या बोहोरा हैं । घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है । पुलिस ने जानकारी दी है कि घायलों की अवस्था सामान्य है ।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com