Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

थाई एशिया एयरलाइंस का बैंकॉक–भैरहवा–उड़ान शुरु

 

काठमांडू, कार्तिक १८ – थाई एशिया एयरलाइंस ने आज से बैंकॉक–भैरहवा–बैंकांक उड़ानें शुरू कर दी हैं । आज सुबह ६ः५५ बजे थाई एशिया विमान चालक दल के सात सदस्यों के साथ गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा ।
विमानस्थल के सूचना अधिकारी विनोदसिंह राउत ने कहा “शुरु में परीक्षण उड़ान के रूप में चालक दल के सदस्य सहित थाई एशिया के एयरबस ए–३२० गौतमबुद्ध अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में उतरा”, । अधिकारी विनोदसिंह राउत ने कहा “अब २३ कात्तिक से सप्ताह में दो बार नियमित उड़ान की तालिका है ।”
थाई एशिया के विमान भैरहवा में विमानस्थल के कर्मचारी सहित सुरक्षाकर्मी, अध्यागमन के कर्मचारी और यहाँ के पर्यटन व्यवसायी ने स्वागत किया था । थाई एयर एशिया को कुछ ही दिन पहले ही भैरहवा और काठमांडू के लिए पुनःउड़ान शुरु करने की अनुमति मिली थी । अनुमति मिलने के बाद कुछ दिन पहले उड़ान शुरु की थीं, इसलिए टिकट बिक्री के साथ ही बाजार प्रवर्द्धन का काम नहीं हुआ था ।
भैरहवा से बैंकॉक एकतरफा किराया १२ हजार रुपये है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *