Fri. Mar 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौसम में खराबी ! हवाई यात्रा प्रभावित

फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ नवम्बर । मौसम में खराबी आने के कारण हवाई यात्रा प्रभावित हो गया है । त्रिभुवन अन्न्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के अनुसार मौसम में खराबी के कारण भिजिबिलिटी कम है, जिसके चलते काठमांडू से देश के दुर्गम क्षेत्र में होनेवाला हवाई यात्रा प्रभावित है ।
विमानस्थल के महाप्रबन्धक जगन्नाथ निरौला ने कहा है कि बारिश और कमजोर भिजिबिलिटी के कारण लुक्ला के लिए तय नियमित हवाई उडान नहीं हो पा रहा है, बांकी अन्य क्षेत्र भी प्रभावित है । हवाई उड़ान प्रभावित होने के कारण कई यात्रु गन्तव्य में पहुँचने से बंचित हो रहे हैं । लेकिन त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से होनेवाला अन्तर्राष्ट्रीय उडान में कुछ भी प्रभाव नहीं है, उडान नियमित की तरह जारी है, सिर्फ आन्तरिक उडान प्रभावित है ।
मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार नेपाल में देशभर पश्चिमी वायू का प्रभाव है, स्थानीय वायू के साथ साथ पश्चिम बंगाल स्थित न्यूनचापीय प्रणाली का असर भी नेपाल में पड़ रहा है । परिणामतः पहाडी क्षेत्रों में हल्का बारिश हो रही है । काठमांडू घांटी में भी हल्का बारिश है ।

यह भी पढें   पश्चिम नेपाल में नया पर्यटन आकर्षण: चिलिया की बारासिंघे बीयर गार्डन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *