Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिस्तोल के साथ रौतहट से भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, ६ नवम्बर । पिस्तोल के साथ रौतहट से एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार हो गए हैं । सशस्त्र पुलिस बेलविछवा बीओपी टोली ने ४२ वर्षीय राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है । राजदेवी नगरपालिका–९ ब्रह्मपुरी स्थित संजीव सिंह के शराब पसल से उनको गिरफ्तार किया गया है । संजीव, राजेश के जिजा भी हैं ।
सशस्त्र पुलिस ने कहा है कि राजेश को एक कुवा पिस्तोल और उसमें प्रयोग होनेवाले तीन राउण्ड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार राजेश को नेपाल पुलिस को सौप दिया गया है । नेपाल पुलिस ने आवश्यक आगे की कारवाही शुरु की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *