Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टेबल टेनिस खिलाड़ी सेलिशा का निधन

 

काठमांडू,कार्तिक २४ – नेपाल की टेबल टेनिस खिलाड़ी सेलिशा खड्गी का निधन हो गया है । टेबल टेनिस प्रशिक्षक राकेश महर्जन के अनुसार खड्गी लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रही थीं । वो लम्बे समय से पेट के कैंसर से पीडि़त थी । सेलिशा का शुक्रवार को निधन हो गया । ३० वर्षीया सेलिशा की शुक्रवार को ही कीर्तिपुर में अन्त्यष्टि की गई ।
सेलिशा ने नेपाल का प्रतिनिधित्व करते सन् २०१५ में थाइलैंड के पटाया में हुए एशियन टेबल टेनिस चैंम्पियनशीप और सन् २०१६ में भारत के गुवाहाटी और सिलोंग में हुए १२ वें दक्षिण एशियाली खेलकूद (साग)में भाग लिया था ।
सन् २००९ में भारत के जयपुर में हुए ओएजीसी दक्षिण एशियाली जुनियर टेबल टेनिस चैंम्पियन्शीप में सेलिशा ने नेपाल को कास्य पदक दिलाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *