Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया नेता नियुक्त

 

काठमांडू, कार्तिक २६ – नेपाली कांग्रेस ने मधेस प्रदेश में रहे स्थानीय तह में होने वाले उपनिर्वाचन के लिए नेताओं को काम सौंप दिया है । मधेस प्रदेश समिति की बैठक में नेताओं को जिलागत जिम्मेदारी सौंप दी गई है ।
धनुषा में मधेस के पूर्वमंत्री में रामशरोज यादव, सप्तरी में महामंत्री उपेन्द्र यादव और सहमहामंत्री पर्शुराम चौधरी, महोत्तरी में नरेन्द्र यादव, रौतहट के लिए सहमहामंत्री जयनारायण यादव, प्रदेश सदस्य सूर्यबहादुर थापा को जिम्मेदारी दी है । मंसिर १६ में होने वाले उपनिर्वाचन में मधेश में सप्तरी २, धनुषा १, महोत्तरी १ और रौतहट ३ का करके ७ वडाअध्यक्षका के लिए निर्वाचन होने जा रहा है ।
प्रदेश समिति बैठक ने निर्वाचन होने वाले वडा में उप समिती बनाकर परिचालन करने का निर्णय होने की मधेस प्रदेश के प्रचार विभाग प्रमुख नितेश गुप्ता ने जानकारी दी है । उक्त बैठक में आवश्यकता अनुसार प्रचार प्रसार समिति गठन करने का निर्णय लिया गया है ।
पार्टी केन्द्र से संचालित १०० दिन के केन्द्रीय अभियान और क्रियाशील सदस्यता वितरण आदि के विषय में चर्चा होने की भी गुप्ता ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   राम के आध्यात्मिक मूल्यों को करे आत्मसात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com