Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवि लामिछाने को आज बुटवल भेजा जा रहा है

 

काठमांडू, कार्तिक २७ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के सभापति रवि लामिछाने को आज बुटवल ले जाया जा रहा है ।
अभी लामिछाने जिला पुलिस कार्यालय कास्की के हिरासत में हैं । आज उन्हें बुटवल के सुप्रिम सहकारी धोखाधड़ी के आरोप में अनुसन्धान के लिए सुबह सुबह ही बुटवल ले जाया जा रहा है । वैसे उन्हें कल (सोमवार) को ही वुटवल ले जाना था ।
पूर्वगृहमंत्री रहे लामिछाने अभी पोखरा विमानस्थल में हैं । वहाँ उन्हें पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है । पोखरा में अभी बहुत ज्यदा कुहासा के कारण हवाई उड़ान में देरी होगी ऐसा बताया गया है ।
पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी के रकम गबन के अभियोग में लामिछाने कात्तिक २ गते से कास्की पुलिस की हिरासत में हैं । लामिछाने के विरुद्ध रुपन्देही के बुटवल स्थित सुप्रिम सहकारी धोखाधड़ी के सम्बन्ध में भी अनुसन्धान करने की तैयारी है । इसलिए अब उन्हें बुटबल ले जाया जा रहा है ।
जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही बयान के साथ ही अनुसन्धान के लिए बुटवल भेजने का पत्राचार करने के बाद कास्की पुलिस ने सूर्यदर्शन बारे में बयान लेकर उन्हें आज वहाँ ले जा रही है ।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *