Wed. Feb 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डडेल्धुरा में जीप दुर्घटना होने से दो लोगों की मृत्यु ७ घायल

काठमांडू, मंसिर ४ – डडेल्धुरा में जीप दुर्घटना होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है ।
कञ्चनपुर के दैजी से परशुराम नगरपालिका आ रही जीप परशुराम नगरपालिका–९ स्थित दैजी–जोगबुढा सड़क खण्ड के लिप्ना में आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दो महिला की मृत्यु हो गई है ।
इलाका पुलिस कार्यालय जोगबुढा के अनुसार महेन्द्रनगर से सलेता आ रही लु १ ज ४५७९ नम्बर की जीप सड़क से ३० मिटर नीचे गिर गई ।
दुर्घटना में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें से चार की अवस्था गंभीर है । उन चारों को उपचार के लिए धनगढ़ी ले जाया गया है । घटना का विवरण आना अभी बाकी है । पुलिस के अनुसार मृतक और घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *