Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले तथा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक, मन्त्रिपरिषद् की बैठक स्थगित

 

काठमांडू, मंसिर ४ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित नेकपा एमाले तथा नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक चल रही है । प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हो रहे इस बैठक में प्रधानमंत्री ओली, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, अर्थमन्त्री विष्णु पौडेल, परराष्ट्रमंत्री आरजु राणा देउवा, नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार विष्णु रिमाल आदि शामिल हैं ।
शीर्ष नेताओं के बीच यह बैठक कुछ देर से शुरु होने के कारण ही ६ बजे बुलाई गई मन्त्रिपरिषद् की बैठक को स्थगित कर दिया गया है ।
प्रधानमंत्री के विदेश भ्रमण की तैयारी को लेकर पिछले कुछ समय से कांग्रेस तथा एमाले के शीर्ष नेताओं के बीच ज्यादा बैठक हो रही है ।
सत्तारुढ़ दो दल बीच मन्त्रिपरिषद् के सदस्यों में हेरफेर, बीआरआई समझौता कार्यान्वयन के साथ ही अन्य विषय में समान धारणा बनाने के लिए सभी नेता बैठक में जुटे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com