Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी – देउवा

 

काठमांडू, मंसिर १० – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि मधेश प्रदेश में सरकार परिवर्तन हो सकता है ।
सोमवार की सुबह जनकपुर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सभापति देउवा ने कहा कि सत्ता गठबंधन दलों के बीच सहमति होने के बाद मधेश में सरकार में बदलाव किया जा सकता है । सभापति देउवा ने खुलकर कहा कि सरकार परिवर्तन होन पर कांग्रेस के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी ।
कांग्रेस धनुषा द्वारा आयोजन किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनकपुर पहुँचे देउवा ने कहा कि कांग्रेस–एमाले के बीच का गठबन्धन नहीं टूटेगा । लोकतान्त्रिक आन्दोलन में जेल की सजा भोगने वाले स्वर्गीय अरवींद ठाकुर की प्रतिमा अनावरण करने के लिए देउवा जनकपुर पहुँचे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *