Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकवानपुर से ६२ लाख रुपये के साथ तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, २५ नवम्बर । जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर ने ६२ लाख अवैध रुपये के साथ मकवानपुर से तीन भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के एसपी विश्वराज खड्का के अनुसार काठमांडू से हेडौटा की ओर आ रही बा.प्र.०३–००१ ज ०७६५ नम्बर की इभी माइक्रो से भारत उत्तर प्रदेश जालौन निवासी ४० वर्षीय विजय सिंह कुसुवाह, गोरखपुर निवासी २६ वर्षीय प्रशान्त पाठक, राजस्थान चितोरगढ निवासी ३२ वर्षीय राहुल कुमार माण्डावत को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस ने कहा है कि कुसुवाह से १२ हजार पाठक से १४ हजार और माण्डावत से २० हजार यूएस डॉलार मिल है, जो अवैध है । बरामद यूएस डॉलार की नेपाली मूल्य (कीमत) ६२ लाख ९० हजार से अधिक है । गिरफ्तार तीनों व्यक्ति और रकम के ऊपर आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *