Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हवाई टिकट नहीं मिलने के कारण रवि को काठमांडू भेजना अनिश्चित

 

काठमांडू, मंसिर ११ – रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने को आज बयान के लिए पोखरा से काठमांडू लाया जाना था लेकिन हवाई टिकट की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण से अब यह अनिश्चित हो जाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय कास्की ने दी है ।
उन्हें आज सुबह ८ः४० बजे बुद्ध एयर के हवाई जहाज से काठमांडू लाया जाना था । लेकिन अभी तक काठमांडू से हवाई टिकट प्राप्त नहीं होने की जिला पुलिस कार्यालय कास्की के प्रवक्ता ने जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि ‘आज बयान के लिए उन्हें काठमांडू भेजा जाना था लेकिन हवाई टिकट के साथ ही अन्य कागजात भी प्राप्त नहीं हो सका है ।
लामिछाने को सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में अनुसन्धान के लिए २ कात्तिक में काठमांडू से गिरफ्तार किया गया था । अभी वो जिला पुलिस कार्यालय कास्की के हिरासत में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com