Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैदेशिक रोजगार का प्रलोभन देकर ठगी करनेवाले दो गिरफ्तार

 

काठमांडू, २७ नवम्बर । वैदेशिक रोजगार का प्रलोभन देकर ठगी करनेवाले दो व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार की है । काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय टेकु से परिचालित पुलिस ने ३९ वर्षीय सुवर्ण कुमार बल को बाफल से और २८ वर्षीय मनिषा कुमारी को नयां बसपार्क से गिरफ्तार किया है । सुवर्ण बकैया गांवपालिका–५, मकवानपुर के स्थायी बासी है और मनिषा ब्रह्मपुरी गांवपालिका–३ सर्लाही के स्थायी बासी हैं ।
आरोप है कि सुवर्ण ने वैदेशिक रोजगारी के लिए क्रोसिया भेज देने के प्रलोभन में एक व्यक्ति से १५ लाख रुपये वसूल किया है और मनिषा ने दुबई भेज देने के प्रलोभन देकर एक और व्यक्ति से २ लाख ४५ हजार वसूल किया है । सुवर्ण और मनिषा दोने को आगे की कारवाही के लिए और अनुसंधान के लिए वैदेशिक रोजगार विभाग ताहाचल भेज दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *