Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर अयोध्या के बीच रेल, हवाई,वस सेवा शुरू करने की मांग

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम से अयोध्या के बीच रेल, हवाई,बस सेवा साप्ताहिक सुचारू की मांग राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से की। उपरोक्त जानकारी जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने बुधवार को पत्रकारों को जानकारी दी है। उपरोक्त बातें 18नबंवर को अयोध्या में तिलकोत्सव तथा बाराती आने का निमंत्रण देने के लिए चंपत राय के आवास में मेयर मनोज कुमार साह ने अनुरोध किया। इसी तरह जनकपुरधाम की गाथा को भिजुवल होर्डिंग अयोध्या के कारसेवक पुरम, हनुमानगढ़ी में लगाने के लिए आग्रह किया। चंपत राय ने कहा कि उक्त मांगे भारत सरकार को भेजी जाएगी। मौके पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शत्रुघ्न सिंह, विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के उपाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद साह, मधेश प्रदेश के लघु तथा घरेलू उद्योग के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed