Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा गुरुवार को चीन जा रहीं

 

काठमांडू – 27नवम्बर

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की आधिकारिक चीन यात्रा के मद्दे नजर गृहकार्य करने के लिए विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा गुरुवार को चीन जा रही हैं। उनका शुक्रवार को चेंदु शहर में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात का कार्यक्रम है।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राणा गुरुवार को छेंदु पहुंचेंगी और शनिवार को काठमांडू लौट आएंगी. इसके बाद वह प्रधानमंत्री ओली के साथ चीन का दौरा करेंगी.

यह भी पढें   सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने बताया कि राणा और वांग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसके अलावा इस मौके पर साझा हित के विषयों और प्रधानमंत्री ओली की चीन की आधिकारिक यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा होने की बात कही गई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *