Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोल्पा में मृत्यु होने वालों की संख्या ५ पहुँची

 

काठमांडू,मंसिर १६ – रोल्पा में निर्माणाधीन झोलुङ्गे पुल की दीवार के निर्माण के क्रम में मजदूरों पर मिट्टी का ढ़ेर गिरने से ५ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
मिट्टी के ढ़ेर से दबकर ६६ वर्षीय देविराम परियार का शव मिला है । ४५ वर्षीय दुजमन परियार, ३१ वर्षीय ओम परियार, ४० वर्षीया सुबित्रा परियार और २७ वर्षीया आईती परियार की मृत्यु हो गई गई है । मृतक पाँचों लोग सुनछहरी गाँवपालिका वडा नम्बर ३ बाहिरी गाम के हैं ।
मौलाबाङ और बाहिरी गाम जोड्ने झोलुङ्गे पुल के दीवार लगाने के क्रम में मिट्टी का ढ़ेर गिरने से आज सुबह ९ः५० बजे ये सभी उसमें दब गए थे । दो लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए थे ।
उस स्थान में इलाका पुलिस कार्यालय सुलिचौर से पुलिस निरीक्षक अरुण तामाङ के कमाण्ड में ७ जना और पुलिस चौकी गाम पुलिस सहायक निरीक्षक प्रकाश विष्ट के कमाण्ड में ५ टीमोें को उद्धार में लगाया गया है ।

यह भी पढें   गृहमंत्री का इस्तीफा: गलत नियुक्ति का देर से सामने आया सच

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed